{"_id":"68cf0f729f9c1f5d810f2580","slug":"8-trains-will-not-run-for-four-days-during-navratri-mau-news-c-295-1-mau1002-133848-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नवरात्र में चार दिन तक नहीं चलेंगी 8 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नवरात्र में चार दिन तक नहीं चलेंगी 8 ट्रेनें
विज्ञापन
मऊ। एक महीने बाद फिर से वाराणसी-भटनी रेलमार्ग पर 8 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। 9 ट्रेनों के ठहराव का स्टेशन बदल दिया गया है। इस बीच तीन ट्रेनों का मऊ जंक्शन ठहराव होगा। जबकि गोरखपुर जाने वाली दो ट्रेनों का वाराणसी जंक्शन से संचालन होगा। बीते एक महीने से गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल स्टेशन के बीच दोहरीकरण के लिए प्री इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो गया है। 22 सितंबर को प्री इंटरलॉकिंग और 23 से 26 सितंबर तक रेलवे के उच्चाधिकारी नई लाइन का निरीक्षण करेंगे।
यही कारण है कि ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रयागराज से मुजफ्फरपुर आने जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस (14112/14111) 22 से 24 सितंबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज आने जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003/15004) 24 से 28 सितंबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से मुंबई लोकमान्य तिलक आने जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15017) 24 से 28 और ट्रेन नंबर (15018) 21 से 28 सितंबर तक नहीं चलेगी। कोलकाता से गोरखपुर आने जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049/15050) 24 से 28 सितंबर तक नहीं चलेगी। गोरखपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली (15131) 23 से 27 और वाराणसी सिटी से गोरखपुर जाने वाली (15132) 22 से 26 सितंबर तक नहीं चलेगी। जबकि दुर्ग से नौतनवा जाने वाली (18201) 24 और नौतनवा से दुर्ग जाने वाली (18202) 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। मऊ-आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस (15025/15026) 23 और 26 सितंबर को नहीं चलेगी। लोकमान्य तिलक से आजमगढ़ चलने वाली (20103) 22 से 26 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग बाराबंकी जंक्शन-अयोध्या कैंट-शाहगंज होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी, ये ट्रेन गोरखपुर मऊ होते हुए नहीं चलेगी। आजमगढ़ से लोकमान्य तिलक जाने वाली (20104) इसी रास्ते चलेगी। बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) 22 से 27 सितंबर तक देवरिया स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त और शुरू करेगी। गोरखपुर-अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489/19490) 23 से 27 सितंबर तक वाराणसी जंक्शन पर ठहरेगी और संचालन होगा, मऊ और गोरखपुर नहीं जाएगी। बढ़नी से पुने आने जाने वाली (11037/11038) 26 और 27 सितंबर को मऊ में ठहराव और संचालन होगा। शालिमार से गोरखपुर चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस (15021) 23 सितंबर को मऊ में ठहरेगी। मुंबई से गोंडा जाने वाली (11055) 22 से 24 सितंबर और गोंडा से मुंबई तक चलने वाली (11056) 24 से 26 सितंबर तक भटनी से चलेगी।