फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   755 sack of wheat recovered in Rice Mill

राइस मिल में छापेमारी 755 बोरी गेहूं बरामद

Thu, 24 May 2018 11:42 PM IST
mau
mau Updated Thu, 24 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
755 sack of wheat recovered in Rice Mill
मझवारा स्थित एक मील में छापे के दौरान ताला तोड़ता कर्मचारी। - फोटो : mau
घोसी कोतवाली के मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरीजमालपुर में किसानों का बिचौलियों द्वारा खरीदकर कालाबाजारी के लिए रखा गया 755 बोरी गेहूं को गुरुवार की शाम को प्रशासन ने एक मिल पर छापा मारकर बरामद किया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के बिचौलियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। घोसी एसडीएम डा. राजेश कुमार और विपणन अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को किसानों का बिचैलियों द्वारा खरीदकर कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर निरीक्षण कर जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर वो सेमरीजमालपुर स्थित मेसर्स लक्ष्मी ट्रेड मिल पर पहुंचे। इस दौरान  मिल  मालिक द्वारा जांच टीम को रखे गये अनाज के बारे में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर समन शुल्क वसूलने व लाईसेंस निलम्बन की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान टीम ने शहीद मार्ग पर स्वाती राईस मिल पर संदेह होने पर अपर जिलाधिकारी को इससे अवगत कराया गया। एडीएम के आदेश पर टीम ने  उपजिलाधिकारी घोसी डा. राजेश कुमार द्वारा मिल का ताला तोड़ा गया। अंदर पहुंचने पर टीम को बिचैलियों द्वारा खरीदकर सरकारी बोरे में रखा गया 755 बोरी गेंहू बरामद किया। इस दौरान मिल में 175 बोरी खाली बोरी, नंबर लगाने के लिये स्टेंशिल मशीन, स्टेचिंग मशीन, इलेक्ट्रानिक  सहित तमाम अवैध उपकरण बरामद हुआ। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए   खाद्यान्न और समस्त उपकरणों को सील करते हुए कब्जे में ले लिया।  उधर  छापा मारे की जानकारी मिलते ही मिल मालिक फरार हो गया।  जिस पर एसडीएम ने विपणन अधिकारी  दिनेश कुमार तिवारी को संबंधित मिल मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकार दिनेश कुमार तिवारी, तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला प्रबंधक जयश्री प्रसाद, एमआई राघवेंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed