फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधिकारियों ने किया बूथों का दौरा

अधिकारियों ने किया बूथों का दौरा

Mon, 18 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया बूथों का दौरा
कोपागंज। चुनाव की आचार संहिता और होली के त्यौहार पर रविवार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन व रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फ़ोर्स की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। अधिकारियों ने आधा दर्जन मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च व मतदान निरीक्षण के दौरान मतदान स्थलों से संबंधित ग्रामीणों से भी जगह-जगह वार्ता कर उन्हें खुलकर मतदान करने का आह्वान किया। उच्चाधिकारियों ने सभी का आगाह किया कि अगर चुनाव से संबंधित किसी राजनीतिक दल द्वारा वोट के बाबत जोर जबरदस्ती या दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कोपागंज थाना क्षेत्र के क़स्बा नगर पंचायत अदरी, कुर्थीजाफरपुर में पुलिस व रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फ़ोर्स द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल,थानाध्यक्ष कोपागंज विनोद सोनकर ,एस आई उमेश यादव एस आई सुधाकर सिंह एस आई आदर्श श्रीवास्तव द्वारा शिवपुर गाड़ा व कोपागंज क़स्बा के चौक भरत मिलाप चमन रोड होते हुए हूंसापूरा मोहल्ले में बनाये जाने वाले मतदान स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित मतदान स्थलों के लोगों से भी बातचीत करते हुए उन्हें पूरी निर्भीकता से मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed