फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नियुक्त करने के आदेश रद्द

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नियुक्त करने के आदेश रद्द

Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नियुक्त करने के आदेश रद्द
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा में हो रही विश्वविद्यालय प्रशासन के पत्र पर जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नियुक्त करने के आदेेेश को वापस कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के क्रम में जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का फरमान जारी किया था। इसके बाद भी नकलमाफिया अपने हिसाब से नकल कराने में सफल हो रहे हैं।अधिकांश वित्तविहीन महाविद्यालयों पर बने परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जनपदस्तरीय सचल दस्ता की भी तैनाती तो की गई है, लेकिन सचल दस्ता को सब कुछ ओके मिल रहा है। परीक्षा 25 फरवरी से चल रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रों की तैनाती करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने गत नौ मार्च को 123 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रों की तैनाती कर दिया था। लेकिन बाद में कुलपति ने जिलाप्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। कुलपति की वार्ता पर जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश को रद्द कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि 123 परीक्षा केंद्रों परस्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed