{"_id":"5c83f6fdbdec2207143e825c","slug":"71552152317-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 परीक्षा केंद्रों पर हुई स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 परीक्षा केंद्रों पर हुई स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा में हो रही नकल पर विश्वविद्यालय प्रशासन के पत्र पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब सभी 123 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के क्रम में जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का फरमान जारी किया था। इसके बाद भी नकलमाफिया अपने हिसाब से नकल कराने में सफल हो रहे हैं।अधिकांश वित्तविहीन महाविद्यालयों पर बने परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जनपदस्तरीय सचल दस्ता की भी तैनाती तो की गई है, लेकिन सचल दस्ता को सब कुछ ओके मिल रहा है। परीक्षा 25 फरवरी से चल रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रों की तैनाती करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने 123 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रों की तैनाती कर दिया। उधर जिले के राजकीय तथा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में भी विभाग की तरफ से अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इससे महाविद्यालयों के प्राचार्यो तथा एसोसिएट प्रोफेसरों में असंतोष व्याप्त है। कालेज प्रशासन का कहना था कि प्राचार्य के समकक्ष ही जिलास्तरीय अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जानी चाहिए। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि 123 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।