फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौ नगर पंचायतों में अदरी जिले के स्वच्छता सर्वेक्षण में रहा नंबर एक

नौ नगर पंचायतों में अदरी जिले के स्वच्छता सर्वेक्षण में रहा नंबर एक

Fri, 08 Mar 2019 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
नौ नगर पंचायतों में अदरी जिले के स्वच्छता सर्वेक्षण में रहा नंबर एक
मऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में जहां पूरे देश में नगर पालिका मऊ क्षेत्र को 125 वां स्थान मिला, वहीं प्रदेश में 11वां तो मंडल में प्रथम स्थान पर है। इसीक्रम में नगर पंचायतों में अदरी को जोनल रैंकिग में 208 वें रैंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर है। बताते चले मऊ जिले में एक नगर पालिका के साथ नौ नगर पंचायतें है, इसमें नगर पंचायत अदरी पूरे जोन में 208 रैंक पर है। जबकि जिले में इस नगर पंचायत को पहला स्थान मिला है। इसीक्रम में नगर पंचायत कोपागंज जिले की रैकिंग में दूसरे नंबर पर जबकि जोनल रैक में 228 वें पायदान पर है। नव सृजित नगर पंचायत वलीदपुर पहली बार के सर्वेक्षण में जोनल में 336 वें स्थान पर तो जिले में तीसरे स्थान पर है। जिले की पुरानी नगर पंचायतों में शुमार अमिला को जोनल रैंकिंग में 410 वां स्थान मिला तो जिले में चौथा स्थान, इसीक्रम में नव सृजित नगर पंचायत चिरैयाकोट स्वच्छता सर्वेक्षण में जोनल की रैकिंग में 452 वे स्थान पर तो जिले में पांचवें स्थान पर है। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत जोनल रैंक में 475 वें पायदान पर जिले में छठवें स्थान पर है। नव सृजित नगर पंचायत मधुबन जोनल रैंकिंग में 501 स्थान पर जिले में सातवें स्थान पर है। सबसे पुरानी नगर पंचायत दोहरीघाट जोनल में 549 स्थान पर तो जिले में आठवें स्थान पर, इसीक्रम में नगर पंचायत घोसी सबसे फिसड्डी रही। जोनल में 552 तो जिले में नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed