फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए सात को होगी परीक्षा

विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए सात को होगी परीक्षा

Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए सात को होगी परीक्षा
जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 1.34 लाख बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी जनपद स्तरीय टीम करेगी।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.34 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा होगी। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा एक व दो कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित के 30 बहुविकल्पीय प्रश्न 50 मिनट में हल करने होंगे। जबकि तीन से पांचवीं कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरणीय के 40 बहुविकल्पीय प्रश्न 90 मिनट में तथा छठवीं से आठवीं कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के 50 प्रश्न 120 मिनट में हल करने होंगे। परीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि बच्चों के ज्ञान और सीखने का स्तर कैसा है। इसका जो भी परिणाम आएगा, उसके आधार पर विद्यालयों को ए, बी, सी,डी तथा एफ ग्रेड दिया जाएगा। विभाग की तरफ से प्रश्नपत्र तथा प्रत्येक बच्चों के लिए उत्तर चार्ट विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षक प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे। बच्चे उत्तर चार्ट पर अंकित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी नजर रखेंगे।

इस बाबत जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षा सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed