फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कानपुर को हराकर मुबारकपुर बना फुटबाल प्रतियोगिता चैपिंयन

कानपुर को हराकर मुबारकपुर बना फुटबाल प्रतियोगिता चैपिंयन

Sun, 10 Feb 2019 11:31 PM IST
pawan singh पवन सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर को हराकर मुबारकपुर बना फुटबाल प्रतियोगिता चैपिंयन
football in india - फोटो : डेमो
मधुबन। तहसील के गंगऊपुर स्थित खेल मैदान में वीएमवाई इंटरनेशनल फुटबाल चैपिंयनशिप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें मुबारकपुर ने कानपुर की टीम को एक तरफा मुकाबला में हराते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शुरू हुए फाइनल मुकाबला में मैच के शुरू से ही मुबारकपुर ने जोरदार खेल पेश किया। पहले हाफ मे मुबारकपुर के जुबैर ने कानपुर के गोल कीपर समीर गुप्ता को विफल करते हुए पहला गोल दाग खेल को अपने हिस्से में किया । कुछ देर बाद मुबारकपुर के इम्तियाज ने गोल ने मुबारकपुर को लीड दिला दिया, इसके चलते टीम ने कानपुर के विरुद्ध 3-0 से बढ़त बना रखी थी। हालांकि दूसरे हाफ के प्रारंभ में कानपुर के खिलाड़ी बाबू ने एक गोल कर बढ़त को कम करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से ऐसा नहीं हो सका। दूसरी तरफ दूसरे हाफ के अंतिम समय मे मुबारकपुर के जुबैर ने दुुबारा गोलकीपर को चकमा देकर एक गोल किया, और अपने रोमांचकारी खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से कानपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर इम्तियाज अहमद को मैन ऑफ द मैच सरीफ तथा मैन ऑफ से नवाजा गया। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से सुजीत सिंह, मीरा देवी, चंद्रमणि यादव, अखिलेश राठौर ने परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर राज्य स्तरीय फूटबालर वकार अहमद, रामायण यादव, राम बचन यादव, विजय मल्ल यादव, चंद्रकिशोर पांडेय, डॉ. संजीव कुमार मल्ल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed