फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कार्यो की गुणवता खराब मिलने पर होगी कार्रवाई

कार्यो की गुणवता खराब मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Dec 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कार्यो की गुणवता खराब मिलने पर होगी कार्रवाई
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि अपने द्वारा कराये गए कार्यो में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग की प्रगति ठीक रखें। कार्यों की गुणवत्ता भी अच्छी रखें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त होने वाली पेंशन एवं छात्रवृत्ति की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी योजनाओं को कड़ाई से लागू कराएं। सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। सीएमओ को इमरजेंसी में भी डाक्टरों को उपस्थित रहने के निर्देश दिया। अन्यथा निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1500 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य के सापेक्ष 62 जोड़ों का नामांकन किया गया है, समाज कल्याण अधिकारी को लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, पीडब्ल्यूडी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed