{"_id":"5ba7c35d867a550139684788","slug":"71537721181-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता कार्यक्रम चलायेगा भाजयुमों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता कार्यक्रम चलायेगा भाजयुमों
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक भाजपा जनपद कार्यालय पर हुई ।जिसमें स्वच्छता ही सेवा अभियान पर चर्चा की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच युवा मोर्चा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं स्कूल कॉलेज आदि स्थलों चौराहों बाजारों आदि में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके लिए अखंड सिंह को जिला संयोजक व अमन राय को जिला सहसंयोजक बनाया गया । उन्हांने कहा कि कार्यक्रम में सोमवार को नगर के रोडवेज स्थित पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा के पास अभियान की शुरुवात होगी। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा आशुतोष सिंह होंगे ।इस कार्यक्रम का ब्रांड एंबेस्डर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा.एच एन सिंह को बनाया गया है जिला महामंत्री मदन चंद देववंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा वार राजीव पांडे दिलीप सिंह व हिमांशु राय तथा मंडल वार सुशील प्रजापति, नितेश गुप्ता, नारायण गिरी ,जयवीर यादव ,अशोक गुप्ता ,आनंदपाल सिंह आलोक राय, विकास गुप्ता, इंद्र प्रकाश सिंह ,दुर्ग आशीष दूबे ,युवराज आलम ,चंदन दुबे व अमर गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है इस अवसर पर सुनील यादव ,स्वती चंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन