{"_id":"5b901b57867a557ec86b946d","slug":"71536170839-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होगी पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होगी पुलिस बल
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के एससी एसटी कानून बिल में किए गए संशोधन के विरोध में बुधवार को निकाले गए जुलूस और गुरुवार को किए गए भारत बंद के ऐलान को जिला और पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। इस दौरान देर शाम पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने मातहतों की बैठक बुलाकर सुरक्षा का खाका तैयार शुरू किया।
इस दौरान जिले के थानों के साथ पुलिस कार्यालय के कर्मचरियों की ड्युटी लगाई गई। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल के रुप में एसपी ने जिले में मौजूद पीएसी के जवानों की तैनाती करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ सीओ को क्षेत्र में चक्रमण करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पीएसी के जवानों को तहसीलवार उपलब्ध कराया गया है, ताकि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में उपद्रव करने वालों से पुलिस निपट सकें। बताते चले बीते माह सर्वर्णो द्वारा भारत बंद का ऐलान किए जाने पर जिला और पुलिस प्रशासन इतना एलर्ट नही था, लेकिन इस बार भारत बंद से एक दिन पूर्व बुधवार को सोनीधापा इंटरकालेज के मैदान में एकत्र हुई भीड़ और बनाई गई मानव श्रृखला को देखकर प्रशासन सतर्क है। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा तैयारी के बाबत बैठक चल रही थी।