{"_id":"5b61f4c24f1c1bc57a8b7aad","slug":"71533146306-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। जिले के प्रमुख मार्गों में शुमार अदरी मधुबन-शहीद मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा बाजार के इंदारा मोड़ से लेकर सेमरी जमालपुर तक अधूरे पड़े करीब दो किलो मीटर क्षतिग्रस्त सड़क पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है।
अधूरे शहीद मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय राजमार्ग कोष से चार किलोमीटर मार्ग के निर्माण् के लिए 10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। क्षेत्र के बेहतरीन मार्गों मे शुमार अदरी मधुबन शहीद मार्ग का आधा-अधूरा निर्माण होने से लोगों में काफी आक्रोश था। शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी स्वामीनाथ राय के नेतृत्व में 15 मई को मझवारा में आंदोलन के बाबत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था ,जिसके बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। केंद्रीय मार्ग निधि के तहत चार किलोमीटर लंबे शहीद मार्ग पर मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ 14 लाख रुपया स्वीकृत होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया। मार्ग का निर्माण कार्य शुरु होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड गई। बताते चले सेमरीजमालपुर गांव विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय का गांव है।