फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोटेदारों ने राज्यकर्मचारियों के भांति वेतन की मांग की

कोटेदारों ने राज्यकर्मचारियों के भांति वेतन की मांग की

Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कोटेदारों ने राज्यकर्मचारियों के भांति वेतन की मांग की
मऊ । जनपद के उचित दर विक्रेताओं की बैठक अहलदादपुरा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को हुई। बैठक में विक्रताओं ने कहा कि शासन व जिलापूर्ति विभाग के तानाशाह रवैये से आम उपभोक्ता साथ साथ उचित दर विक्रेताओं का भी घोर उत्पीडन हो रहा है। जिसके चलते आज दूकानदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विक्रेताओं को हर महीने दो हजार से लेकर पांच हजार तक कमीशन मिलता है। जबकि मकान भाड़ा, ट्रैक्टर भाड़ा, तौलवाई उतराई समेत अन्य खर्च भी कोटेेदारों को ही वहन करना पड़ता है। विक्रेता प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नियम से भी परेशान हैं। विक्रेताओं ने समवेत स्वर से राज्य सरकार के कर्मचारियों के तरह ही वेतन व अन्य सुविधाओं की मांग किया। बैठक में संरक्षक मंडल के साथ साथ समिति के सदस्यों का भी चुनाव हुआ। इस दौरान तरुण सिंह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, विजय राय, सुरेंद्र सोनकर, कैलाश गुप्ता, देव नारायण सिंह, अनीस अहमद, मुमताज फौजी, मौलवी अशफाक, जमशेद अख्तर आदि रहे। अध्यक्षता भरत सिंह व संचालन अरविंद राय ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed