फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7.93 lakh women voters will be able to exercise their franchise

7.93 लाख महिला मतदाता कर सकेंगी मताधिकार का प्रयोग

Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
7.93 lakh women voters will be able to exercise their franchise
मऊ। जनपद की चार विधान सभा सीटों के लिए कुल सात लाख 93 हजार 266 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। जिले में महिला वोटरों का प्रतिशत 46.64 है। सात मार्च को जनपद की चारों विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके लिए 18 फरवरी से नामांकन होगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या16 लाख 94 हजार 940 है। जबकि पुरुष मतदाता नौ लाख एक हजार पांच सौ सत्तासी हैं। इस प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की संख्या से लगभग एक लाख कम हैं।
विज्ञापन

जिले में महिला वोटरों की संख्या काफी है। मधुबन विधान सभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 92 हजार 392 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 81 हजार 534 है जबकि दो लाख दस हजार 818 पुरुष मतदाता हैं। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 41 हैं। यहां महिला मतदाताओं का प्रतिशत 46.26 है। घोसी विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख 36 हजार 763 है। इनमें से महिला वोटरों की संख्या दो लाख दो हजार 639 और दो लाख 34 हजार 126 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 78 हजार 685 मतदाता हैं जबकि महिला मतदाता एक लाख 77 हजार 434 हैं। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख एक हजार 241 है। यहां थर्डे जेंडर मतदाताओं की संख्या आठ है। सदर विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख 77 हजार 298 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 25 हजार 487 और पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख 51 हजार 781 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 30 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मतदान के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। 18 फरवरी को नामांकन शुरु होगा जबकि 21 फरवरी को नाम वापसी की तिथि नियत है। इस वर्ष मतदान के लिए कुल 913 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि मतदेय स्थलों की संख्या1960 है। पिछले चुनाव में 884 मतदान केंद्र और 1580 बूथ बनाए गए थे। इस बार 29 मतदान केंद्र और 380 बूथ नए बनाए गए हैं। पिछले 2017 के विधान सभा चुनाव में 15 लाख 78 हजार 404 मतदाता थे। इस बार एक लाख15 हजार 536 नए मूतदाता बढ़े हैं।इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 48145 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed