फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7.6 percent voters cast their votes for the head post of Sarbaspur Gram Panchayat

सरबसपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 67.6 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Mon, 20 Dec 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
7.6 percent voters cast their votes for the head post of Sarbaspur Gram Panchayat
मऊ। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सरबसपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे से शुरु हुआ मतदान शाम पांच बजे तक शांति पूर्ण तरीके से चलता रहा। मतदान में गांव के 67.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतपेटिकाएं ब्लाक मुख्यालय पर जमा की गईं। मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बरसबपुर ग्राम पंचायत में कुल 2375 मतदाता हैं। इनमें से 1606 मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए मुन्नी देवी और संतोष कुमार के बीच सीधा मुकाबला रहा। सुबह से मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान देखी गई। प्रत्याशियों के समर्थक एक एक मतदाता को बूथों तक पहुंचाकर वोट दिलाने के लिए तत्पर दिखे।चार बूथों पर शाम पांच बजे तक कुल 67. 6 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस उप चुनाव के लिए मतदान संख्या 30 प्राथमिक विद्यालय सरबसपुर और 31 प्राथमिक विद्यालय उम्मरपुर बनाए गए थे। इनमें मतदान केंद्र सरबसपुर में तीन मतदेय स्थल संख्या 77, 78, 79 बनाए गए थे। जबकि दूसरा मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय उम्मरपुर पर मतदेय स्थल संख्या 80 रहा। दोपहर 12 बजे तक 35.02 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। जबकि दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 58.98 रहा। शाम होते होते मतदान का प्रतिशत बढ़कर 67.2 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद मतपेटिकाओं को ब्लाक मुख्यालय पर रखवाया गया। मतों की गिनती ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह दस बजे से होगी। इस गांव के प्रधान बसंत कुमार के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। इस चुनाव में बसंत कुमार के बेटे संतोष कुमार के विरुद्ध मुन्नी देवी ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा। मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed