{"_id":"5c8d3cb9bdec22141b2b4f01","slug":"61552759993-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो जाने से लोगों को समस्या से निजात मिलने की आस जग गई है। जनपद के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी की संस्तुति पर दोहरीघाट से बढुआगोदाम तक मरम्मत कार्य होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर मार्ग उचित रख रखाव के अभाव में दोहरीघाट कस्बा से बढुआगोदाम तक गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। हल्की बरसात होने पर नारकीय जीवन जीना पड़ रहा था। आए दिन लोग चुटहिल हो रहे थे। इस संबंध में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी को भी पत्र लिखा था। प्रभारी मंत्री ने परियोजना निदेशक को संस्तुति भेजी। अब एनएचचआई की तरफ से तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू हो जाने से लोगों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मत कार्य हो जाने से गड्ढे में तब्दील सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।