फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मिशन पहचान प्रतियोगिता में अव्वल छात्र सम्मानित

मिशन पहचान प्रतियोगिता में अव्वल छात्र सम्मानित

Thu, 28 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मिशन पहचान प्रतियोगिता में अव्वल छात्र सम्मानित
बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षा की दिशा एवं दशा को सुधारने के लिए चलाए जा रहे मिशन पहचान के तहत बुधवार को बाल निकेतन विद्यालय में जनपद स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें समस्त शिक्षा क्षेत्रों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 140 प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इसमें प्रत्येक कक्षा से सबसे अधिक नंबर पाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से बेसिक शिक्षा की शैक्षिक स्तर में अप्रत्याशित सुधार होगा। डीआईओएस केसी भारती ने कहा कि 11 माह के बीएसए के कार्यकाल में बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है। मिशन पहचान की परीक्षा में जनपद में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने में कक्षा 2 कृष्णानंद प्राथमिक विद्यालय धवरियासाथ, कक्षा 3 मिताली प्राथमिक विद्यालय बरकोला, कक्षा 4 शिवानी गुप्ता प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर, कक्षा 5 छबि राय प्राथमिक विद्यालय रैनी , कक्षा 6 संगम चौरसिया उच्च प्राथमिक विद्यालय खनिगह , कक्षा 7 राधा यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर ,कक्षा 8 निखिल कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पांडेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, पंकज सिंह, रमेश सिंह, राजेश चतुर्वेदी, आरपी राम ,अशोक कुमार गौतम,संजीव स िंह, जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, जनपद नोडल रूपेश पांडेय, जिला संदर्भदाता चंद्रापीड मिश्र, सैयद अशरफ हुसैन, सहेंद्र सिंह ,सुधांशु सिंह, शिवेंद्र पांडेय, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed