{"_id":"5c606629bdec22271a77bd54","slug":"61549821481-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों ने आजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों ने आजमाए दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। बसंत पंचमी के अवसर क्षेत्र के दरियाबाद गांव में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव पेंच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दी। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय यादव, आयोजक उपेंद्र यादव ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में दूर दराज सहित बलिया, बनारस, गोरखपुर, गाजीपुर सहित विभिन्न जिलों से आए महिला तथा पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने वर्ग में दांव पेंच अजमाए। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गोरखपुर की अंजली तथा मधुबन की शिवांगी के मध्य कुश्ती हुई। रोचक मुकाबले में मधुबन की शिवानी ने गोरखपुर की अंजली को पटखनी देकर नंबर वन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के मुकाबले में परसिया के संजय तथा वाराणसी के विवेक के बीच कुश्ती हुई। संजय ने दांवपेंच का प्रयोग कर विवेक को पटखनी दी। इस दौरान प्रधान उपेंद्र यादव, स्वामीनाथ राय, रामध्यान यादव, श्रवण कुमार, हरिकेश यादव, संतोष यादव, हरिन्द्र पहलवान, धनंजय गुप्ता, संजय गुप्ता, अमला शर्मा आदि शामिल रहे।