फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कुंभ को देखते हुए स्टेशन पर लगने शुरू हुए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

कुंभ को देखते हुए स्टेशन पर लगने शुरू हुए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुंभ को देखते हुए स्टेशन पर लगने शुरू हुए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
मऊ। कुंभ मेले के मद्देनजर मऊ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। मंगलवार तक स्टेशन पर 16 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं कैमरों से मॉनीटरिंग के लिए जीआरपी पोस्ट में कमांड सेंटर बनाया जा रहा है। स्टेशन पर निगरानी के लिए हाईस्पीड कंप्यूटरों पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में 8 कर्मचारियों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जीआरपी द्वारा प्रयागराज कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसके लिए ट्रेनों से लेकर स्टेशन के प्लेटफार्म तक सुरक्षा को लेकर निगरानी के लिए स्टेशन पर हाईअलर्ट करने के साथ 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे सोमवार को लगाने का काम शुरू हुआ। जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा लिहाज से मुख्यालय से आए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य अंतिम चरण में है। कैमरे लगाए जाने के बाद इसकी निगरानी के लिए जीआरपी पोस्ट में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिसकी मानीटरिंग एसओ द्वारा खुद की जाएगी।
विज्ञापन


70 पुलिसकर्मियों की हो सकती है आमद
मऊ। जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुंभ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 70 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। जल्द ही अतिरिक्त जवानों को मुख्यालय द्वारा भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में चलाया चेकिंग अभियान
मऊ। प्रयाग कुंभ को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। अभियान से संदिग्ध रूप से स्टेशन पर घूूमने वालों में खलबली की स्थिति रही। सोमवार की दोपहर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिया शाहगंज पैसेंजर सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। टीम ने ट्रेनों के साथ फूट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतिक्षालय की भी जांच पड़ताल की। अभियान में जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, विजय यादव, सियाराम यादव, ओमप्रकाश, भरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed