{"_id":"5c3a2b7bbdec225eb65de17f","slug":"61547316091-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मयंक शेखर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय झझवा पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। बच्चों को प्रोजेक्टर से विवेकानंद के जीवन पर लघु फिल्म दिखाकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा 8 के अभिषेक को प्रथम तथा कक्षा 7 के सतीश को द्वितीय स्थान मिला। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कोटवां स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक संध्या यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके विद्यालय के अध्यापक रोशन यादव ने कहा कि स्वामी जी ने 39 वर्ष की अल्पायु में भारत का गौरव बढ़ाया। वे कहते थे कि चरित्र निर्माण से ही हमारी शिक्षा मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि रानी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1883 को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में प्रभावी भाषण देकर दुनियाभर में अपनी विद्वता का लोहा मनवाया।इस मौके पर अरविंद यादव, नरेंद्र, फूलचंद, आशीष प्रजापति अपर्णा राय, अंबिका निगम आदि शामिल रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज का 31वां वार्षिकोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी रामचंद्र यादव तथा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार स्थित श्रीराम स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह रहें। उन्होंने मां सरस्वती के साथ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चो ने नाटक, देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंशु जायसवाल, हरिंद्र नाथ पांडेय, सुजीत जायसवाल, विवेक चौहान, संदीप मौर्य, अरविंद जायसवाल आदि लोग मौजूद रहें।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शनिवार को रतनपुरा बाजार में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करके हम राष्ट्र औरसमाज को सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युगपुरुष बताते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति सभ्यता का जो प्रचार प्रसार स्वामी विवेकानंद ने किया उसके लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने विवेकानंद के शिकागो संमेलन का जिक्र किया। बोले उन दिनों विवेकानंद के विचारों और विचारों से संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति के समक्ष नतमस्तक हुआ। कार्यक्रम में रामाश्रम मौर्य, प्रेम कुमार गौड़, शिव बचन राजभर, विपिन वर्मा, मोहन कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।
‘नानी तेरी मोरनी...’ पर थिरके नौनिहाल
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज का 31वां वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक खंड विकास अधिकारी रामचंद्र यादव व नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विद्यालय की छात्रा वंदना, सोनम और अंजू ने ‘मैया मेरी वीणा बजाना’ सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति की।
एलकेजी के नौनिहालो ने ‘नानी तेरी मोरनी’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको रोमांचित कर दिया। पानी बिन सब सून नाटक की प्रस्तुति करते हुए बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता बताई। अंजली ने अपनी गीत ‘दुनिया के ऐ मुसाफिर’ की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। वहीं पेड़ो की हो रही अंधाधुंध कटाई पर विद्यालय के बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम चंद्र यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा शांति और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, डा .अभिमन्यु मल्ल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी सिंह ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र मल्ल, कुमकुम मल्ल, डॉ. संजीव मल्ल, राजकुमारी,र ाहुल दीक्षित रणंजय आदि लोग उपस्थित रहे।