{"_id":"5b9e8d91867a557e8601763a","slug":"61537117585-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के बाद शुरू हुआ सींचने का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के बाद शुरू हुआ सींचने का दौर
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय तथा बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी ने ब्लाक परिसर में लगे करीब 50 पौधों को पानी देकर सींचने का कार्य किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नया ‘हरा दोहरी हरा मऊ’ का नारा देते हुए पौधारोपण के अभियान को गति दी ।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि आज ब्लाक की पहचान जहां सबसे ज्यादा पौधारोपण के रूप में हो रही है। वहीं हमारे नारों को बल भी मिला है। सिर्फ पौधारोपण करना नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। उसकी देख रेख करना भी जिम्मेदारी है। कहा कि अगर प्रदूषण से निजात पाना है तो हर घर से पांच पौधा लगाने की जरूरत है। तभी हम अपने गांव को हरा भरा कर सकतें हैं।
खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज के आधुनिकीकरण में हम प्रदूषण की ओर बढ़ रहे हैं। कहा कि ब्लाक प्रमुख के एक लाख पौधरोपण अभियान के बाद पौधों को सींचने का जो अभियान चलाया है वह काबिले तारीफ है। हर गांव के ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हरी दोहरी हरा मऊ के तहत पौधारोपण तथा पौधों को पानी देने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय, श्यामसुंदर मौर्य, अरूण राय, मोनू राय, मनोज कुमार राय, अभिषेक राय, बब्बन चौधरी, कल्पनाथ राय, अनूप राय, सौरभ राय आदि शामिल रहे।