फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   योगी सरकार से आंगनबाड़ी कर्मचारी निराश

योगी सरकार से आंगनबाड़ी कर्मचारी निराश

Sun, 02 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार से आंगनबाड़ी कर्मचारी निराश
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक जनपद मुख्यालय पर ज्योति किरण राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि 12 जून से प्रदेश भर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का प्रदेशव्यापी अभियान चल रहा है। कहा कि आगामी दो और 3 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। कहा कि 5 सितंबर को संसद मार्च दिल्ली में आंगनबाड़ी कर्मचारी शामिल होंगे। इस आंदोलन से घबराकर छोटे-संगठन अनुपूरक बजट में बजट बढ़ोतरी को मानदेय बढ़ोतरी बता कर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंनेेेे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आह्वान किया कि वे इस भ्रम में न आएं और संघ की गतिविधियों में भाग लेकर सरकार पर दबाव बनाने में सहयोग करें। बीना राय ने एक अक्टूबर 2018 को मऊ से चल कर दो अक्टूबर और तीन अक्टूबर 2018 को लखनऊ में महा पड़ाव में शामिल होने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि करके शासनादेश जारी करने की मांग किया। उन्होंने आगाह किया कि वे किसी भी झांसे में न आएं क्योंकि लड़ाई सिर्फ मानदेय वृद्धि की नहीं है, ऐसे बहुत कर्मचारी हैं, जो 1975 से कार्य करने के बाद अब रिटायर हो रही हैं, इसलिए पेंशन फंड एवं 40 सूत्री मांगों को हमें सरकार से प्राप्त करना है। बैठक में संगीत शर्मा, रिंकू मौर्या, रीना राव, शिवकुमारी, विद्यावती, गीता, देविका, संगीता तिवारी, सत्यभामा उपाध्याय, शीला, माया, ऊषा देवी, कालिंदी राय, आफरीन, रंजना सिंह रेखा राय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed