फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेतरतीब वाहनों से लगता रहता हैं जाम

बेतरतीब वाहनों से लगता रहता हैं जाम

Thu, 12 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेतरतीब  वाहनों से लगता रहता  हैं जाम
वलीदपुर। आड़े तिरछे खड़े वाहनों से नगर पंचायत में जाम लगता रहता है। नगर पंचायत प्रशासन कबसे की इस भीषण समस्या से बेखबर बना हुआ है। इससे नगरवासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लोगों को रोज जाम की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जाम का प्रमुख कारण सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आड़े तिरछे खड़ा होना है। लेकिन इस दिशा में न तो जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर पंचायत।
विज्ञापन

वलीदपुर नगर पंचायत में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, इसकी वजह से शहर के दुकानदार, व्यवसायी, पैदल चलने वाले लोग, वाहन चालक परेशान होने को विवश हो रहे हैं। जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।जिसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को नगर के खाद गोदाम से लेकर ग्रामीण बैंक ,छोटी बाजार ,बड़ी बाजार में जाम की समस्या बनी रही। लेकिन कही भी जाम को हटाने के लिए कोई व्यवस्था न होने से लोग परेशान हो रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलाऊदीन, अजीम, गुड्डू, गोविंद्र आदि का कहना हैं कि नगर पंचायत बने दो साल बीतने के बाद भी जाम की समस्या को निस्तारण करने के लिए न ही नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया न ही जिला प्रशासन द्वारा। जबकि कई बार इस समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत नगर पंचायत ईओ विनीत कुमार का कहना हैं कि जाम की समस्या के निस्तारण के जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed