{"_id":"5b43b8bd4f1c1ba64e8b4cd3","slug":"61531164861-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र देने का ग्राम प्रधानों पर डाला जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र देने का ग्राम प्रधानों पर डाला जा रहा दबाव
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संघ ब्लाक इकाई परदहा के अध्यक्ष धनंजय सिंह झब्बू के नेतृत्व में सोमवार को प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानो द्वारा गांवो में कराए गए विकास कार्यो को लेकर कुछ कार्यदायी संस्थाएं प्रधानों से जबरन यह प्रमाणपत्र देने का दबाव बना रही हैं कि वे यह प्रमाणित करें कि उनके द्वारा कार्य नहीं कराया गया है। ज्ञापन में कहा गया है विभागाध्यक्षों की ओर से बनाया जा रहा यह दबाव सरासर गलत हैं जो कार्य प्रधान द्वारा ग्राम निधि कोष से कराए गए हैं उस कार्य को नहीं कराने का प्रमाणपत्र कैसे किसी कार्यदायी संस्था को दिया जाता सकता है। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया संस्थाओ के द्वारा घोसी, रानीपुर, वड़राव ब्लाक के कई प्रधानों पर प्रमाण पत्र के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। प्रधानों ने चेताया कि अब से कार्यदायी संस्थाओ द्वारा प्रधानो गलत प्रमाणपत्र के लिए दबाव बनाया गया तो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे शौचालय का निर्माण कार्य बंद कर दिया जाएगा साथ ही पूरे जिले के प्रधान संघ सड़क पर आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगा । ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, यशपाल सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश सिंह, सरोज सिंह, बबलू सिंह, दयाशंकर, रमेश यादव आदि मौजूद रहे ।