{"_id":"5a3803eb4f1c1bc1678c25a4","slug":"61513620459-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसफोरों की समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसफोरों की समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी तहसील क्षेत्र के अमिला ग्रामसभा के बासफोर जाति के लोगों ने सोमवार को भाकपा नेता विवेक राय की अगुवाई में ग्रामसभा में स्थित जमीन को लेखपाल द्वारा फर्जी तरीके से भू माफियाओं को कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बांसफोरों ने कहा है कि गांव निवासी कुछ व्यक्ति धन के बल पर लेखपाल को मिलाकर हम लोगों के रिहायशी मड़ई उखाड़ कर फेक दिया है। बताया है कि पूर्व क्रांतिकारी झारखंडेय राय द्वारा बसाए जाने के बाद से ही हम लोग बाकायदा मताधिकार का भी प्रयोग करते आ रहे हैं। यही नहीं हम लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। आवास एवं शौचालय के नाम हम लोगों से 5-5 सौ रुपए लेने के बाद भी आवास एवं शौचालय नहीं बना। बांसफोरों ने दोषी लेखपाल एवं आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई कराने की मांग के साथ ही अन्य मांगों पर भी विचार करने की मांग किया। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल, दूर्गा देवी, राजेश, त्रिलोकी प्रसाद, घनरी, विजय, सोनू, विशाल, तेतरी, संतरा देवी, मंती, गोविंद, राजू, राजमंगल, रामजन्म, चंदा आदि रहीं।