फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आउट गोइंग केबल जली, 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

आउट गोइंग केबल जली, 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आउट गोइंग केबल जली, 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
रानीपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेन्द्र के पश्चिमी फीडर के आउट गोइंग का केबिल जल गई। इसके चलते क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गावों की आपूर्ति रविवार की भोर में तीन बजे से ही ठप हो गई। 16 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली न रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बेकार पड़े हुए हैं। एक ओर जहां भारी गर्मी और ऊमस से लोग परेशान रहे। वहीं दूसरी तरफ खेती के समय में बिजली आपूर्ति बाधित न होने के कारण खेतों में धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली न होने के कारण किसान किसी तरह मंहगे डीजल से चलने वाले नीजी नलकूपों से पानी चलाकर रोपाई कराने को विवश हैं। इस बाबत अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा का कहना है कि फाल्ट के मरम्मत का कार्य चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed