{"_id":"5946b7914f1c1b12698b45ef","slug":"61497806737-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के अभाव में ठप पड़ा विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के अभाव में ठप पड़ा विकास कार्य
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत वलीदपुर में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से विकास कार्य महीनों से ठप है। ईओ के अभाव में नगर क्षेत्र में होने वाले तमाम विकास कार्यो की रूपरेखा ही नहीं बन पा रही है। समस्या के चलते नगर क्षेत्र में पेयजल, साफ सफाई, नाली, चकरोड निर्माण, व नक्शा आदि का कार्य नहीं हो पा रहा है।
वलीदपुर नगर पंचायत का गठन हुए लगभग दो साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक यहां पर किसी स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न हो पाने से विकास कार्यो को गति नहीं मिल पा रहा है। हालाकि मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में तैनात रही ईओ बीना सिंह को जब तक वलीदपुर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था तो इस दौरान यहां पर काफी विकास कार्य हुआ। लेकिन सपा सरकार के कार्यकाल में ही उन्हें यहां से हटा दिए जाने के बाद विकास कार्य पूरी तरह से बंद हो चुका है। कुछ माह पूर्व कोपागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को को वलीदपुर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है लेकिन अब उनका भी स्थानांतरण हो जाने के बाद समस्या और भी विकट हो चुकी है। अभी तक नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना शेष है। अध्यक्ष के न होने से प्रशासक और ईओ के माध्यम से होने वाले कार्य भी अब नहीं हो पा रहा है। समस्या के बावत पूछे जाने पर नगर निवासी श्यामसुन्दर गुप्ता, मनोज, अरशद, वसी अहमद, जूल्फेकार आदि का कहना है कि गर्मी के मौसम मकें साफ सफाई और पेयजल के लिए कोई ठोस योजना और कार्य न हो पाने से पूरे नगर क्षेत्र में समस्या का अंबार है। कहा कि सबसे अधिक समस्या भवन निर्माण में नक्शा स्वीकृति, साफ सफाई और पेयजल को लेकर आ रही है।