{"_id":"7baf7b5dbb83cc3d8da4e5dbb92fdb35","slug":"58-percent-of-the-votes-cast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश के बीच 58 फीसदी वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश के बीच 58 फीसदी वोट पड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए फतहपुर मंडाव एवं दोहरीघाट ब्लाक में गुरुवार को चौथे चरण का मतदान हुआ। रिमझिम बारिश के बीच दोनों ब्लाकों में 57.15 फीसदी वोट पड़े। मतदाताओं ने बारिश के बाद भी वोटिंग में जागरूकता दिखाई। हालांकि पूर्व के चरणों में हुए चुनाव की अपेक्षा मत प्रतिशत कम रहा।
चौथे चरण का मतदान गुरुवार को दोहरीघाट ब्लाक एवं फतहपुर मंडाव ब्लाक में सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में सुबह से ही रिमझिम बारिश होने के चलते लोगों वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा। अधिकांश बूथों पर सुबह नौ बजे तक महज दो से पांच प्रतिशत ही वोट पड़े।
चौथे चरण के आखिरी चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है कि हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया जाए। यही कारण रहा कि कहीं भी किसी प्रकार की मारपीट या अप्रिय घटनाएं नहीं हुईं। दोहरीघाट ब्लाक में 220 बूथ एवं फतहपुर मंडाव ब्लाक में 267 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
इन बूथों पर निर्वाचन सामग्रियों के साथ बैलेट पेपर एवं निर्वाचक नामावली के साथ बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। दोहरीघाट ब्लाक में 126425 मतदाता थे। यहां पर 57.78 फीसदी मतदान हुआ। इस ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 653 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 3 प्रत्याशी थे। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
पोलिंग पार्टियों ने देर रात तक स्ट्रांग रूमों में मतपेटिकाएं जमा की। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 154996 मतदाता थे। यहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 727 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य के वार्डों पर गौर करें तो वार्ड नंबर 16 इरदाह में 24 प्रत्याशी, वार्ड नंबर 17 में 30 प्रत्याशी, वार्ड नंबर 18 गोंठा में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं, वार्ड नंबर एक दुबारी से 18, वार्ड नंबर दो सुल्तानपुर बारहगावां से 23, वार्ड नंबर तीन, केशवपुर सुल्तानीपुर से 18 एवं वार्ड नंबर चार मर्यादपुर से 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस प्रकार यहां के भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय पूरे दिन दोनों ब्लाकों के विभिन्न बूथों पर चक्रमण करते रहे।