{"_id":"656631c44463842b9e08b76b","slug":"56-cleaning-heroes-took-to-the-streets-nagar-panchayat-was-cleaned-on-the-third-day-mau-news-c-295-1-mau1001-5572-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क पर उतरे 56 सफाई नायक, तीसरे दिन साफ हुआ नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क पर उतरे 56 सफाई नायक, तीसरे दिन साफ हुआ नगर पंचायत
विज्ञापन
मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में सभासद और सफाईनायक के बीच वार्ड की सफाई के दौरान कहासुनी और गालीगलौज होन के बाद नगर पंचायत में रविवार को सफाई कार्य ठप हो गया था। मामला इस कदर बढ़ गया था कि दोनों पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर मिलने पर दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
लगातार दो दिन तक नगर पंचायत में कूड़ा नहीं उठने से पूरे नगर पंचायत की गलियों ओर सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया। कस्बावासियों की इस समस्याओं को अमर उजाला में सोमवार और मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद चेयरमैन जफर अहमद ने पूरे मामलों को संज्ञान में लिया गया और मंगलवार की शाम को सफाई नायकों और सभासद के बीच हुए विवाद को समाप्त कराया गया।
शाम को दूसरे शिफ्ट में बाजार के प्रमुख स्थानों पर सफाई कराई। सफाई नायकाें की ओर से मंगलवार से पूरे नगर पंचायत में सफाई करने की बात कही। इसके बाद सुबह खुद चेयरमैन जफर अहमद नगर पंचायत के सभी 56 सफाई नायकों के साथ सड़क पर उतरे और नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में गली से लेकर सड़कों की सफाई कराई।
विज्ञापन
नगर पंचायत में सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक सफाई कराई गई। इस बाबत चेयरमैन जफर अहमद ने बताया कि नगर पंचायत में दो शिफ्ट में सफाई कार्य होता है। इसमें सुबह छह बजे से 10 बजे और दूसरे शिफ्ट में दो बजे से शाम पांच बजे तक सफाई की जाती है। दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद को समाप्त करा दिया गया है। अब पूर्व की भांति नियमित रूप से सफाई होगी।