फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   52 found new patients and 42 got victory over corona infection

52 मिले मरीज नए मरीज तो 42 ने कोरोना संक्रमण पर पाई विजय

Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
52 found new patients and 42 got victory over corona infection
मऊ। जिले में शनिवार को कोरोना अपने चरम सीमा पर दिखा, कोविड की अलग-अलग जांच रिपोर्ट में 52 नए मरीज मिले, लेकिन सकारात्मक बात यह रही कि 42 मरीजों ने संक्रमण को हराकर रिकवर हुए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 207 पहुंच गई। जिसमें 197 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शनिवार को 647 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। वहीं 1837 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 39 एंटीजेन में 12 और ट्रूनाट जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित मरीज मिला। सकारात्मक बात रही कि शनिवार को 42 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। वहीं नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 665 पहुंच गई, इसमें 8 हजार 377 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 81 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं वर्तमान में 207 सक्रिय मरीजों में 199 मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में 52 नए मरीजों में 38 ऐसे युवा है जिनकी उम्र 40 वर्ष के अंदर है। इन मरीजों में 30 वर्ष से कम आयु के 16 युवा है, इसमें दो किशोर मरीज है, जिनकी उम्र क्रमश: 12,15 है। वहीं 50 से ज्यादा उम्र के 9 मरीज मिले है। वहीं 19 महिलाएं संक्रमण की जद में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed