फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उपेक्षा के शिकार है किसान: अतुल अंजान

उपेक्षा के शिकार है किसान: अतुल अंजान

Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
उपेक्षा के शिकार है किसान: अतुल अंजान
मधुबन तहसील क्षेत्र के कस्बा मर्यादपुर में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा किसान जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान ने किसानों को उपेक्षा का शिकार बताया।
विज्ञापन

किसान जनसंवाद को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसान आजादी के बाद से हाशिए पर चल रहा है। कुछ दिन पूर्व में देश की राजधानी दिल्ली में भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति ने सरकार को परेशान कर दिया। किसानों की नाराजगी के चलते सरकार ने अपना तीन राज्य गवा दिया। कहा कि विगत 12 सालो में किसानों ने 45 हजार करोड़ का नुकसान झेला है, आज किसान अपने हालत से तंग आकर आज भी आत्महत्या कर रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार देश में अब तक तीन लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या किया है। किसान घाटे और कर्ज में चल रहा है। कहा कि सरकार बीज खाद डीजल बिजली का दाम कम करना नहीं चाहती, क्योंकि कारपोरेट घटाने का दबाव रहता है। किसानों की हालत सुधरने के लिए स्वामीनाथन आयोग बनाया गया तो परंतु अब तक आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस मौके पर इम्तियाज बेग, रामनायण सिह, शेख हिसामुद्दीन, डॉ. बसर उस्मानी आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। जनसंवाद में गुल मोहम्मद, महातम चौहान, अमरचंद शर्मा, खरभान, मुराद उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed