{"_id":"5c8a9623bdec22143f7572b8","slug":"51552586275-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन खुलेंगे सरकारी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन खुलेंगे सरकारी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दोनाें वर्गों के प्रबुद्ध लोगों के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने इन्हें त्योहार पर व्यवस्था बहाल करने की बाबत जिम्मेदारी दी। कहा कि होली में बीमार लोगों को परेशानी न हो इसके लिए होली के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रखे जाएंगे। उन्होंने लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
चारों तहसीलों से आए प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। सबसे ज्यादा समस्या बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की रही। जिसपर जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि त्यौहार से पहले संबंधित समस्यांओं को दूर करने को कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पताल और सीएचसी पीएचसी होली के दिन खुले रहेंगे। क्योंकि होली में घटनाएं अधिक होती हैं। मुस्लिम बंधुओं से कहा कि होली के दिन जिम्मेदार लोग मस्जिदों के पास खडे़ रहेंगे। जिससे कोई रंग मस्जिदों के दीवारों पर पड़ जाता है, तो उसे तुरंत साफ करा दें। जिससे विवाद का कारण न बन सके।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने कहा सुरक्षा के लिए पुलिस हर स्थान पर मौजूद रहेगी। इसके साथ ही साथ यातायात के नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने तथा कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने की अपील की। शांति समिति के अध्यक्ष मदन बाबू ने बताया कि इस वर्ष भी शांति ढंग से होली मनाई जाएगी। नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने बताया कि नगरपलिका में हल्प डेस्क स्थापित किया गया है। होली पर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसकी सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन
इसअवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, मौलाना इफ्तेखार, मौलाना खुर्शीद, खुर्शीद खान, अबुफैसल, अफजाल अंसारी, युसुफ खान, अल्ताफ प्रधान, प्रदीप वर्मा, नरसिंह सिंह, सर्वेश दूबे, उमाशंकर उमर, संजय वर्मा, विजय राजभर जिला महामंत्री भाजपा सहित प्रधान उपस्थित रहे।