फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मुआवजें में धांधली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुआवजें में धांधली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुआवजें में धांधली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बढुआगोदाम। जमीन अधिग्रहण में मुआवजे में कटौती तथा धांधली को लेकर गुरुवार को किसान संगठन और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। बताते चलें कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम में वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग के जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ 133 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों जिलाधिकारी से मिलकर बढुआगोदाम बाजार में जमीन अधिग्रहण में हो रही है गड़बड़ी के बारे में अवगत कराया था। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की एक टीम गठित किया था। और मामले को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिलकर मुआवजे का आवेदन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार, शिवमूरत गुप्ता, अर्चना उपाध्याय, बसंत कुमार, राधेश्याम यादव, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed