फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोपागंज पुलिस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

कोपागंज पुलिस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

Wed, 06 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज पुलिस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
लोक सभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के मद्देेनजर सुरक्षा के जवानों को ठहरने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर कोपागंज पुलिस ने क्षेत्र के कुल चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त विद्यालयों के कमरे,फर्श, लाइट,पंखा, शौचालय,पानी सहित अन्य बिंदुओं की भी गहनता से जांच करते हुए जानकारी ली। ताकि ड्यूटी के दौरान ठहरी फोर्स को किसी भी तरह की समस्याएं न उत्पन्न हो।वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव की अधिसूचना चंद दिनों में घोषित होने की संभावना है । चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन भी पूरी तरह से कटिबद्व है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे चुनाव भर भरपूर मात्रा में फोर्स लगायी जाएगी ।इसी के तहत घोसी लोक सभा के चुनाव को लेकर कोपागंज के नवागत थानाध्यक्ष विनोद पाल सोनकर द्वारा बुधवार को क्षेत्र के धवरीयासाथ स्थित विंदेश्वरी महाविद्यालय, कोपागंज के वीएसएस महाविद्यालय, बापू इंटर कालेज, इंदारा के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त विद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक से शौचालय, कमरे,फर्श, पंखा, बल्ब, पानी की भी जांच करते हुए जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed