{"_id":"5c7ebc3cbdec2213f10dc8f7","slug":"51551809596-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान वितरण में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान वितरण में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील परिसर में धोबी कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग सहित आठ मांगों को लेकर मांगपत्र तहसीलदार रमेश यादव को सौंपा।
धोबी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवाजी कनौजिया के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए ग्रामीण मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा आनलाइन सूची से लाभार्थियों के काटे जा रहे नामों को जोड़ने, कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को नमक लेने की बाध्यता को समाप्त करने, अघोषित बिजली कटौती तथा विभाग द्वारा सिसवा गांव में बिना कनेक्शन का बिल भेजा जाने जैसी अनियमितता को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवाजी कनौजिया ने कहा कि संबंधित मामले का निस्तारण 15 दिनों के भीतर नहीं होने की स्थिति में ग्रामीण चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे। करीब 30 मिनट तक नारेबाजी के बाद आठ सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में गनेश, हरिश्चंद्र, चंद्रभान ,चिंता देवी, विशुनदेव, पंकज चौहान, सोनु चौहान, मनभावती देवी, मीरा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।