फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलें हो रही बरबाद

छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलें हो रही बरबाद

Sat, 02 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलें हो रही बरबाद
मऊ। सरकार के दावों के बावजूद किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों छुट्टा पशु किसानों की फसल के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाने में अक्षम साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के रतनपुरा ,गाढा, मुस्तफाबाद,सिधवल, पीपरसाथ ,इटैली और मुबारकपुर सहित सभी गांवों में झुंडों में छुट्टा पशु किसानों के खेतों में घुसकर गेहूं, मटर ,चना ,सरसों, अरहर के खेत में फसल को चरकर पूरी तरह से साफ कर दे रहे हैं। नजदीक जाने पर ये पशु हमलावर हो जा रहे हैं और किसानों को ही घायल कर दे रहे हैं। सरकार ने इन जानवरों के लिए आश्रय स्थल बनाने की घोषणा जरूर कर रखी है लेकिन इस पर अभी अमल नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है कि बोई गई फसलों को ये जानवर कुछ ही दिनों में चरकर साफ कर दे रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के संतोष कुमार, नरसिंह सिंह ,अशोक यादव और परमा यादव का कहना है कि सरकार को चाहिए कि इन पशुओं से किसानों की फसल को बचाए जाने के ठोस विकल्प की तलाश करे। क्योंकि मंहगी जुताई , खाद ,बीज सिंचाई और कीटनाशकों के प्रयोग के बाद तो फसल की सुरक्षा हो पाती है। इस बाबत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. भगवान सिंह का कहना है कि जल्दी ही इन छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात मिल सकती है। पशु आश्रय स्थलों के निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed