{"_id":"5c3f703bbdec22732a0a3808","slug":"51547661371-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट)के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि एक वर्ष बीत गया लेकिन अभी तक बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य किए 200 से अधिक शिक्षकों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा सका है। सर्वोदय इंटर कालेज घोसी में तैनात शिक्षक राजेश यादव के पदोन्नति पत्रावली को विद्यालय प्रबंध समिति ने प्रस्तुत नहीं किया है। यह प्रक्रिया पांच वर्ष से लंबित चल रही है। शासन प्रशासन से 13 सूत्री मांगों पर वार्ता की गई, लेकिन आश्वासन तो दिया गया लेकिन मामले को लटका दिया गया है।
जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि एनपीएस के संबंध में विद्यालयवार लेजर बनवाया जाए। प्रान खाते का अद्यतन अपडेशन किया जाए। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान एक वर्ष से लटका है। मांगों के पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अंत में शिक्षकों ने धरना स्थल पर आए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती को ज्ञापन सौंपा। धरने को दिनेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर यादव, गिरीश नारायण सिंह, अतुल सिंह, जकाउल्लाह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जकाउल्लाह, सुग्रीव कुमार गौरव, अखिलेश विश्वकर्मा, इंद्रसेन सिंह आदि शामिल रहे।