फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवा दिवस पर छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन

युवा दिवस पर छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन

Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवा दिवस पर छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन
मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कुल सिकटिया में शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनबीएआईएम कुशमौर के निदेशक डा. अनिल कुमार सक्सेना रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि डा. अनिल कुमार सक्सेना ने सर्व प्रथम छात्रों द्वारा तैयार की गई, विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का अवलोकन किया। छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा को देखकर कही से भी यह नहीं लग रहा है, कि यह बच्चे बड़े शहरों के बच्चों से किसी प्रकार की प्रतिभा से कम हो। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में मां और बाप दोनों की समान भुमिका होती है। विद्यालय के निदेशक मुरलीधर यादव ने कहा कि विद्यालय में अध्यापक के साथ साथ अभिभावक की भी जिम्मेदारी होती है। परिवार के संस्कार बच्चों के आचरण को प्रभावित करता है। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल के लिए प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल पीएल जैसी ने उपस्थित सभी अभिभावकों और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed