{"_id":"5c0959afbdec22415a7fa49f","slug":"51544116655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गति धीमी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। धान खरीद शुरू होने के 35 दिन बाद भी क्रय केंद्रोें पर खरीद गति बेहद धीमी है। अब तक 71 हजार एमटी के सापेक्ष मात्र 1584 किसानों से 7823.70 एमटी ही खरीद हो सकी है। विभागीय अधिकारियों तथा धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों के उदासीन रवैये से आढ़तिए चांदी काट रहे। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। वहीं, अधिकारी किसानों के कम आने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद का लक्ष्य 71 हजार एमटी रखा गया है। जबकि गत वर्ष 86600 एमटी लक्ष्य रखा गया था। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक समय सीमा निर्धारित की गई है। अब तक 1584 किसानों से 7823.70 एमटी खरीद हो सकी है। किसानों की मानें तो क्रय केंद्र प्रभारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से धान खरीद में बाधा आ रही है। धान खरीद गति धीमी होने से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। मझवारा क्षेत्र के किसान श्रीकांत यादव, महेंद्र कुमार, किसान नेता देवप्रकाश राय, दयानाथ पांडेय, पारसनाथ यादव, संजय सिंह, संतोष सिंह का कहना था कि धान खरीद का दूसरा माह चल रहा है, लेकिन धान खरीदने में टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। पंजीकरण आनलाइन कराने के बाद भी कैंसिल हो जा रहा है। धान खरीद में कमी दिखाकर किसानों केा बैरंग लौटाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल औने पौने दाम में बेचनी पड़ रही है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी का कहना है कि सभी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। किसी क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन