फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 16 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया  विरोध प्रदर्शन
स्थानीय तहसील परिसर का माहौल गुरूवार को उस समय गरम हो गया जब अधिवक्ता संघ के विरोध के बाद भी उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कोर्ट में मुकदमे सुनने की कार्रवाई शुरू कर दिया।इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कोर्ट पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । लेकिन उपजिलाधिकारी अधिवक्ताओ पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की सुनवाई जारी रखा। इसके बाद अधिवक्ताओ संघ बैठक करते हुए शुक्रवार को जुलुस निकाल कर उपजिलाधिकारी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ रजिस्ट्री कार्यालय को तहसील परिसर में निर्माण कराने को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं।अधिवक्ताओं का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय को नगर पंचायत के खीरीकोठा में बनाने से किसान तथा अधिवक्ताओं को कई प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। वहीं तहसील परिसर में जगह की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए खीरीकोठा गांव में रजिस्ट्री कार्यालय के लिए जमीन का चिंहाकन कराते हुए अपना प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया। इससे क्षुब्ध अधिवक्ता तहसील के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर को तहसील परिसर में बनवाने की मांग को लेकर धरनारत हैं। इसी बीच उपजिलाधिकारी कोर्ट में बैठकर फाइलों की सुनवाई करने लगे। यह देख अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे तथा उपजिलाधिकारी कोर्ट में पहुंच कर हंगामा करने लगे। लेकिन उपजिलाधिकारी कोर्ट की सुनवाई जारी रखा। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, मंत्री तारिक जमील,अखिलेश पांडेय, धनंजय पांडेय, पारस यादव,सत्यराम यादव, शिवप्रकाश सिंह ,संजय यादव ,प्रदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed