फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खोटा हुआ एक रुपये का छोटा सिक्का

खोटा हुआ एक रुपये का छोटा सिक्का

Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खोटा हुआ एक रुपये का छोटा सिक्का
रानीपुर। कभी दस का तो कभी एक रुपया का छोटा सिक्का बाजार में खोटा हो जाता है। इस समय एक रुपये के छोटे सिक्के को लेने से दुकानदार मना करने लगे। साथ ही बाजार में अधिक सिक्के देने पर ग्राहकों को दुकानदार सामान देने से मना कर रहे है। सिक्का लेने से मना करने पर आए दिन दुकानदार व ग्राहक के बीच नोकझोंक होती है।
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान दस रुपये का सिक्का चलन के बाहर होने की अफवाह से बाजार में अफरातफरी मच गई थी। वहीं वर्तमान में एक रुपये के छोटे सिक्के को चलन से बाहर करने की अफवाह इस कदर फैला दी गई कि दुकानदार छोटे सिक्के लेने को तैयार ही नहीं होते। हालात यह है कि रानीपुर खुरहट, पलिया, धर्मसीपुर, फतेहपुर, पड़री, काझा, चकिया, पलयिा सहित बाजारों में दुकानदार एक रुपये के छोटे सिक्के लेने से इंकार कर रहे है। ब्लाक के गोकुलपूरा निवासी शक्ति सिंह ने इसकी शिकायत करते हुए प्रशासन से मांग किया है कि भारत सरकार की मुद्रा को लेने से इंकार करने वालों पर कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंध में स्थानीय व्यापारी डब्लू, हंसराज ने प्रशासन से इस अफवाह पर रोक लगाने की मांग की है। जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को इससे होनी वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन


सिक्का चलन से बाहर नहीं हुआ है। सिक्का लेने से मना करना पूरी तरह से गलत है। अगर ऐसी कोई शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -हरीराम यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed