फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीएम से मिलकर की नगवां ग्राम प्रधान की शिकायत की

सीएम से मिलकर की नगवां ग्राम प्रधान की शिकायत की

Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलकर की नगवां ग्राम प्रधान की शिकायत की
रतनपुरा। ब्लॉक के नगवां ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के विरुद्ध विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत को लेकर सोमवार को यहां से लखनऊ गए नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी से जनता दरबार में मुलाकात की। भाजपा नेता और पूर्व सैनिक परमानंद सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को सौंपे गए शिकायती प्रार्थनापत्र में कहा है कि नगवा गांव के प्रधान ने गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों की अनियमितता की है। जांच रिपोर्टों के आधार पर ग्राम प्रधान सहित सेक्रेटरी और टीए से घपले की रकम वसूलने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते आरोपी प्रधान के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परमानंद सिंह ने बताया कि सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र सिंह, श्याम लाल , मनोज कुमार और झारखंडे सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed