फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्रेनों के विलंब होने से यात्री रहे हलाकान

ट्रेनों के विलंब होने से यात्री रहे हलाकान

Tue, 24 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के विलंब होने से यात्री रहे हलाकान
मऊ। नवंबर माह से ही ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अप्रैल माह में भी बरकरार है। मंगलवार को अप-डाउन की कई गाड़ियों के कई घंटे विलंब से चलने के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा है। सबसे ज्यादा समस्या दूर दराज से आने वाले यात्रियों को हुई, जो ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पर पहुंचे थे। लेकिन ट्रेनों के विलंब होने के कई घंटे गर्मी में स्टेशन पर गुजारना पड़ा। मौसम में बदलाव के बाद रेलगाड़ियों का परिचालन किस कदर प्रभावित है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक माह के भीतर लिच्छवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दो बार रद्द करने के बावजूद इस गाड़ी का संचालन समय पर नहीं आ सका है। मंगलवार को सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली अप लिच्छवी एक्सप्रेेस अपने निर्धारित समय से 12.35 के बजाए तीन घंटे विलंब से यहां आई। जबकि मऊ से आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6.40 के बजाए शाम को आई। वहीं बापूधाम एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 3.40 बजे से दस घंटे विलंब से चल रही थी। इसी तरह दिल्ली से आने वाली डाउन लिच्छवी सात घंटे विलंब, सरयु जमुना चार घंटे विलंब से चल रही थी। इसके अलावा वाराणसी सिटी और इलाहाबाद से आने वाली सवारी गाड़ी भी अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे विलंब से चल रही थी। ट्रेनों के विलंब होने का सबसे ज्यादा खमियाजा दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दुर्गादत सिंह ने बताया कि उन्हें आनंद विहार से दिल्ली जाना था, जिसके लिए भोर में पांच बजे ही स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन ट्रेन के सात घंटे विलंब होने की सूचना मिलने पर उन्हें बहुत मायूसी हुई। इसी तरह औरंगाबाद निवासी समीर खान, अलीज अहमद सहित कई यात्रियों ने ट्रेनों के विलंब होने के चलते परेशानी की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed