फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पोल पर तार बिछाने से बिजलीकर्मियों ने किया मना

पोल पर तार बिछाने से बिजलीकर्मियों ने किया मना

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पोल पर तार बिछाने से बिजलीकर्मियों ने किया मना
मझवारा। घोसी ब्लाक क्षेत्र के सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से संबद्ध मलेरी कोट गांव के पास पोल टूटने से बाधित विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन रविवार को भी बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गड्ढा खोदकर नया पोल गाड़ कर बिजली विभाग को आइना दिखाया। लेकिन बिजली कर्मियों ने तार नहीं लगाया। हालत यह है कि गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से मझवारा, पवनी, सेमरी, लखनी, बैैरासी, मलेरीकोट, वृदावन, खैरामुहम्मदपुर सहित एक दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से संबद्ध मलेरी कोट गांव के पास शुक्रवार की सुबह से जर्जर विद्युत पोल टूटने से 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी बिजलीकर्मियों द्वारा रुचि न लेने से ग्रामीण अपने निजी वाहन से विद्युत पोल लाकर गाड़ भी दिया, लेकिन बिजलीकर्मियों ने तार नहीं लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पोल गाड़े जाने के बाद भी बिजलीकर्मियों द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में आनाकानी की जा रही है। दर्जनों नलकूपों के शो पीस बने होने से सैकड़ों एकड़ उपजाऊं जमीन पर रोपाई कार्य ठप है। इसके बाद भी प्रशासन की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। ठप बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर के अवर अभियंता कौशल किशोर का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed