फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली गिरने से तीन मौतें

बिजली गिरने से तीन मौतें

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से तीन मौतें
मधुबन/ मुहम्मदाबाद / गोहना। मूसलाधार बरसात के बीच रविवार को तीन अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस हो गए। महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य स्थान पर गिरी बिजली से एक मवेशी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुई माताबारी निवासी तेतरी देवी (33), सिन्धुवा देवी व देवंती तथा शलवंती देवी पटरांव के सिवान में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी बीच जोर की बारिश होने लगी। बारिश में तेतरी देवी को छोड़ अन्य सभी पास में स्थित बगीचे में आ गये जबकि तेतरी बारिश में रोपाई करती रही। उसी बगीचे में पटरांव निवासी नेहरू लाल मौर्य भी थे। इसी बीच आकाश से बिजली गिरी। इसमें तेतरी देवी ने खेत में ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना लठिया गांव में हुई। दरवाजे पर स्थित मड़ई में रत्ना और उसकी छोटी बहन प्रियंका बातें कर रही थी। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी।जिसमें रत्ना और प्रियंका झुलस गईं। दोनों को फतेहपुर स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रत्ना ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जबकि बुरी तरह से झुलसी प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ताल रतोय निवासी हरखू चौहान बारिश के दौरान सिवान में भैस चरा रहे थे उसी समय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के बरडीहा गांव में सरिता (25) रविवार को दिन में 3 बजे धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान बिजली गिरी और उसकी मौके पर ही मौत ही गई। इस दौरान उसकी मां सुधिया देवी भी चपेट में आकर झुलस गई। बता दें कि सरिता की शादी हो चुकी थी और मौजूदा समय मे वह अपने मायके वरडीहा गांव में ही रह रह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed