{"_id":"5b6c78934f1c1bb9478b4595","slug":"500-arrests-in-jail-bharo-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलभरो आंदोलन में 500 ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलभरो आंदोलन में 500 ने दी गिरफ्तारी
mau
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किसान प्रदर्शन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र किसान सभा तथा भाकपा माले के तत्वावधान में देशव्यापी जेलभरो आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने खेती पर बढ़ते संकट के विरोध में गुरुवार को जुलूस निकाला। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही 500 लोगों ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री को संबोधित 10 हजार हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत का कृषि जगत जनता के 70 प्रतिशत आबादी को रोजी रोटी मकान मुहैया करवाता है। किसान जनता की श्रम शक्ति का 60 प्रतिशत उपलब्ध कराता है। लेकिन सरकार की नीतियों के कारण लाखों किसान परिवारों को भारी कर्ज के बोझ से तंग आकर अपनी जमीन और जानवरों को बेचने तथा आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा के चार वर्षों के कार्यकाल में किसानों से किए गए लंबे चौड़े वायदों से भी धोखाधड़ी की है। महंगाई को रोकने में सरकार पूरी तरह से असफल है।
किसान मजदूरों ने जुलूस निकालने के साथ ही 500 लोगों ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी। सभी को कुछ समय के बाद रिहा भी कर दिया गया। अंत में देवरिया कांड के मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित घटना की जांच हाईकोर्ट की देखरेख में कराया जाए। साथ ही उप्र की समाज कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से तत्काल इस्तीफा लिया जाए सहित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर रामबली, राजकुमार, सुरेंद्र, फतेहबहादुर, शिवमूरत, कल्पनाथ आदि शामिल रहे।