फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 villages are being supplied with shabby wires for decades, the responsible kept silent

जर्जर तारों से 50 गांवों में दशकों से हो रही है आपूर्ति, जिम्मेदारों ने साधा मौन

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
50 villages are being supplied with shabby wires for decades, the responsible kept silent
मऊ। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के रानीपुर कस्बा सहित 50 गांवों में बिजली आपूर्ति दशकों पुराने तारों से की जा रही है। दशकों पुरानें तारों की मरम्मत न होने से यहां आए दिन शार्ट सर्किट होने से तार टूटकर रास्ते में गिर जाते हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना प्रबल है। वहीं तारों के टूटने के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से आपूर्ति बाधित रहती है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद भी जर्जर तारों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक के गोकुलपुरा, रानीपुर, फतेहपुर, पिरूवा, खिरिया, चालहा, पलिया, बकरी, मखुनी, उमती सहित 50 गांवों में रानीपुर उपकेंद्र केंद्र के चार फीडरों से की जाती है। विभाग द्वारा दशकों पूर्व खींचे गए मेन लाइन तार के जजर्र हो जाने के बाद भी अब तक इसें मरम्मत नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन तारों के टूटने से आपूर्ति बाधित हो रही है। हालात यह है कि गर्मी में लोड तथा बरसात के दिनों में हल्की सी तेज हवा चल जाये तो तार टूट कर गिर जाने की बात आम बात हो गयी है।
विज्ञापन

टूटे हुए तारों को ढूंढ़कर फाल्ट को ठीक करने में कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। समस्या के संबंध में शिवशक्ति सिंह, मुन्ना, जेपी सिंह, जितेंद्र आदि लोगों का कहना है दशकों पूर्व विभाग द्वारा खींचे गए एचटी लाइन के तारों के जजर्र हो जाने से आय दिन घंटों फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं इस बाबत अवर अभियंता छोटेलाल का कहना है की रिवेंप स्किम के तहत जजर्र तारों को बदलने के बाबत विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed