{"_id":"5ef241168ebc3e42ba563631","slug":"50-people-close-to-mukhtar-marked-mau-news-vns531850123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के नजदीकी 50 लोग किए गए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के नजदीकी 50 लोग किए गए चिह्नित
विज्ञापन
मऊ। विधायक मुख्तार अंसारी के आर्थिक साम्राज्य पर चोट करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। पुलिस ने मुख्तार के करीबियों को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया। मुख्तार के प्रभाव से विभिन्न विभागों में ठेके लेकर लाभ कराने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्तार अंसारी के गुर्गों, सफेदपोशो , ठेकेदारों, मछली कारोबारियों एव फर्जी असलहाधारियों की गतिविधियों पर जांच शुरु कर दिया है।
पुलिस बाहुबली के आर्थिक साम्राज्य को तोड़ने की मुहिम शुुरु कर दिया है। मुख्तार के करीब भू माफिया बृजेश सोनकर को पुलिस गिरफ्तार जेल पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार अपराधिक किस्म के व्यक्ति कहां-कहां कारोबार कर रहे हैं। किन-किन सफेदपोशों के संरक्षण पा रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी ,आईईएस, डूडा या फिर नगर पंचायतों, ब्लॉकों,अन्य कार्यदायी संस्थाओं में मुख्तार के सिंडिकेट को खंगालने की कवायद में पुलिस जुट गई है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अब तक मुख्तार के करीबी 50 से अधिक लोगों को चिन्हित कर लिया है। ठेकेदारों के हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन फिर से कराए जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों की संपत्तियों का विवरण पुलिस जुटा रही है।