{"_id":"679fb2a3f07f2b32c20758ac","slug":"50-commercial-building-owners-did-not-take-noc-notice-to-15-mau-news-c-295-1-mau1002-123630-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 50 व्यावसायिक भवन मालिकों ने नहीं ली एनओसी, 15 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 50 व्यावसायिक भवन मालिकों ने नहीं ली एनओसी, 15 को नोटिस
विज्ञापन
मऊ। जिले में संचालित अधिकतर होटल, शॉपिंग कांप्लेक्स, प्राइवेट अस्पताल, रेस्टोरेंट और गोदामों में मानक के अनुसार आग से बचाव के बेहतर इंतजाम नहीं है। अग्निशमन विभाग ने मानक न पूरा करने वाले मैरिज हॉल, प्राइवेट अस्पताल, शॉपिंग कांप्लेक्स, गोदाम सहित 50 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया है। मानक पूरा करने के लिए 15 प्रतिष्ठान मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने एक माह में सुधार न होने पर बिल्डिंग सील करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी है। पिछले साल भी कुछ व्यावसायिक भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। नगर का एक बड़ी बिल्डिंग है। इसमें 500 दुकानें हैं। इसके मालिक को छह बार नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं किया गया है। जिले के घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज, कुर्थीजाफरपुर, अदरी, इंदारा सहित अन्य स्थानों पर रेस्टोरेंट और प्राइवेट अस्पतालों का भरमार है। यहां रोज हजारों लोग आते हैं। किसी भी व्यावसायिक भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम की बेहतर व्यवस्था नहीं है। आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
केस एक
मुहम्मदाबाद गोहाना नगर पंचायत के गांधीनगर में 17 दिसंबर 2024 की रात एक गोदाम में आग लग गई थी। इसमें सरसों तेल, रिफाइन आदि सामान थे। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गोदाम की दीवार तोड़कर किसी तरह अंदर पहुंची आग की लपटों के कारण टीम को आग बुझाने में 16 घंटे लग गए।-- -- -- --
केस दो
मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेवीर स्थित मैरिज हॉल और रेस्टोरेंट में तीन मई 2024 को आग लग गई थी। इससे आठ लाख रुपये का टेंट का सामान जल गया था। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
केस तीन
15 मार्च 2024 की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित फर्नीचर के शो रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया था।
केस चार
शहर कोतवाली के नियाज मोहम्मद पुरा स्थित नोमानी कटरे में 14 नवंबर 2023 की भोर में शाॅर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लग गई थी। इससे करीब 10 लाख रुपये की साड़ियां जलकर राख हो गई थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई थी।
सभी व्यवसायिक और सरकारी भवनों में आग से बचाव का इंतजाम करना अनिवार्य है। व्यवसायिक भवन निर्माण के समय फायर की एनओसी लेनी पड़ती है। एनओसी न लेने वाले व्यावसायिक भवनों को चिह्नित कर नोटिस दिया गया है। एक माह में इन भवनों में फायर फाइटिंग की व्यवस्था न होने पर भवन सील करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
- के वर्मा- मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
केस एक
मुहम्मदाबाद गोहाना नगर पंचायत के गांधीनगर में 17 दिसंबर 2024 की रात एक गोदाम में आग लग गई थी। इसमें सरसों तेल, रिफाइन आदि सामान थे। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गोदाम की दीवार तोड़कर किसी तरह अंदर पहुंची आग की लपटों के कारण टीम को आग बुझाने में 16 घंटे लग गए।