{"_id":"588cdb024f1c1ba333cf79ea","slug":"5-5-million-of-the-liquor-recovered-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़ा गया युवक और बुजुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रुक्कुनपुर गांव में गोदाम बनाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने 55 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ ही भारी मात्रा प्लास्टिक की बोतलें आदि बरामद कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। तीन लोग फरार हो गए। यह खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किया।
पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अवैध शराब कारोबार को लेकर सक्रिय थी। इसी बीच शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुक्कुनपुर गांव में छापा मारा। एक गोदाम में रखी चंडीगढ़ हरियाणा की निर्मित 800 पेटी एवं 9210 प्लास्टिक की बोतलें बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत 55 लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान सोनू सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी पनियरा थाना सरायलखंसी एवं गोदाम के मालिक रामवृक्ष पुत्र स्व. स्वरूप निवासी रुक्कुनपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन कारोबारी शैलेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह एवं राजन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की।
पुलिस शराब बरामद कर आरोपियों को थाने लाई जहां से उन्हें एसपी कार्यालय लाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में लगे पुलिस टीम में शामिल आनंद सिंह, सुनील चंद तिवारी, राहुल कुमार सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, सेनापति सिंह, राजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, अनिल यादव, विकास त्रिपाठी, महेंद्र आदि की पीठ थपथपाई और 5000 रुपया नगद पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पकड़ी गई शराब एवं उसके कारोबारियों के अन्य नेटवर्क की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।